नेपाल : हिमस्खलन के बाद लापता 8 की तलाश जारी, चार शव बरामद

धिकारियों के मुताबिक, बचाव दल ने 10 लोगों से संपर्क स्थापित कर लिया है
Search continues for 8 missing after avalanche; four bodies recovered
तलाशी अभियान चलाता बचाव दल
Published on: 

काठमांडू : नेपाल के हिमलुंग हिमाल में रविवार को आए हिमस्खलन के बाद सोमवार को दो और शव बरामद किए गए। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई, जबकि आठ लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों के मुताबिक, बचाव दल ने 10 लोगों से संपर्क स्थापित कर लिया है। हिमलुंग हिमाल की 7,126 मीटर ऊंची चोटी के आधार शिविर में रविवार को हिमस्खलन हुआ था। इससे मनांग जिले के नार-फू क्षेत्र में सहायक कर्मचारियों और पर्वतीय गाइडों के ठहरने वाले तंबू बर्फ में दब गए थे। हादसे के बाद 22 नेपाली लापता बताए गए थे। इनमें गुरंग और राय के शव सोमवार को मिले, जबकि अन्य दो शव रविवार को बरामद किए गए थे। लापता पर्वतीय गाइडों और कर्मचारियों की तलाश के लिए 14 सदस्यीय बचाव दल तैनात किया गया है। दल रविवार को काठमांडू से रवाना हुआ और रात चामे में रुका। सोमवार सुबह हेलीकॉप्टर से उसे चामे से हिमलुंग आधार शिविर पहुंचाया गया, जिसके बाद तलाश अभियान शुरू हुआ।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in