आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के लिए SCO एकजुट होकर काम करे : मोदी

SCO के वार्षिक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने दुनिया में सभी युद्धों और संघर्षों का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए करने पर दिया जोर
SCO should work unitedly to dismantle the entire terror ecosystem: Modi
सम्मेलन को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Published on

बिश्केक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि शंघाई सहयोग संगठन (SCO) को आतंकवाद और उसके वित्तपोषण के पूरे तंत्र को खत्म करने के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए। आतंकवाद से निपटने में किसी भी तरह के दोहरे मापदंड की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में SCO के वार्षिक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि दुनिया में सभी युद्धों और संघर्षों का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युद्ध के मैदान में किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत उन सभी प्रयासों का समर्थन करता है, जो बाजारों को जोड़ते हैं, व्यापार को बढ़ावा देते हैं और विकास के नए रास्ते खोलते हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि संपर्क एवं कनेक्टिविटी से जुड़ी परियोजनाओं में सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। इसे चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) की ओर परोक्ष संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

आतंकवाद के खिलाफ मोदी की टिप्पणी ऐसे समय आई है जब भारत सीमा पार आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर लगातार दबाव बना रहा है।

मोदी ने कहा कि भारत के लिए SCO महान सभ्यताओं, संस्कृतियों और विचारों का संगम है। उन्होंने कहा कि SCO को लेकर भारत की दृष्टि के तीन प्रमुख स्तंभ सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसर हैं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in