ताइवान में ‘चाम्पी' तूफान के कारण स्कूल बंद, उड़ानें रद्द

चाम्पी तूफान की हवाओं की रफ्तार 298 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई थी
Schools closed, flights cancelled in Taiwan due to Typhoon ‘Champi’
बारिश के बीच सड़क से गुजरते लोग
Published on: 

ताइपे : चक्रवाती तूफान ‘चाम्पी’ शुक्रवार को भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ ताइवान के पास से गुजरा, जिसके चलते वहां स्कूल और दफ्तर बंद कर दिए गए और सैकड़ों उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इस हफ्ते की शुरुआत में चाम्पी तूफान की हवाओं की रफ्तार 298 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई थी, लेकिन ताइवान के दक्षिण-पश्चिम से गुजरते हुए इसकी रफ्तार कम होकर 155 किमी प्रति घंटा रह गई। अनुमान है कि यह तूफान ताइवान के उत्तर-पूर्वी हिस्से के पास से गुजरते हुए समुद्र के ऊपर ही रहेगा और फिर उत्तर की ओर मुड़कर जापान के दक्षिण-पश्चिमी द्वीपों की तरफ बढ़ जाएगा। दमकल विभाग के अनुसार, ताइवान के मुख्य द्वीप के दक्षिण-पूर्वी तट के पास स्थित छोटे से द्वीप 'लियूकिउ' में समुद्री लहरों की चपेट में आने से बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। तूफान के कारण 94 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पहाड़ी और जोखिम वाले इलाकों से लगभग 1,300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। ताइवान की सभी 262 घरेलू उड़ानों के साथ ही 669 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी रद्द कर दी गईं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in