सऊदी अरब में हज सम्मेलन में शामिल हुए रीजीजू

रीजीजू ने सऊदी अरब के जेद्दा में छठे हज सम्मेलन एवं प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया।
Rijiju attended the Hajj conference in Saudi Arabia
बैठक में शामिल केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू
Published on: 

दुबई : केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने सऊदी अरब के जेद्दा में छठे हज सम्मेलन एवं प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने हज यात्रियों के कल्याण और हज-2027 के सफल आयोजन के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। रीजीजू ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हज यात्रियों के कल्याण और हज-2027 के सफल आयोजन की साझा प्रतिबद्धता के साथ भारत-सऊदी अरब साझेदारी को मजबूत किया।'' मंत्री के साथ जेद्दा में भारत के महावाणिज्य दूत फहाद सूरी और हज विभाग के संयुक्त सचिव मोहम्मद अफजल भी मौजूद थे। उन्होंने रविवार को विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों की आधिकारिक बैठक में भी हिस्सा लिया। इस बैठक की अध्यक्षता सऊदी अरब के हज एवं उमरा मंत्री डॉ. तौफीक बिन फवजान अल राबिया ने की। जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अनुसार, रीजीजू ने मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के दौरान सऊदी नेतृत्व द्वारा हज यात्रियों के कल्याण के लिए निरंतर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News