लंगर हॉल में राहुल गांधी ने धोए बर्तन, स्वर्ण मंदिर पहुंचकर टेका माथा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
Published on: 

अमृतसर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमृतसर के दौरे पर हैं। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सोमवार(02 अक्टूबर) को राहुल गांधी स्वर्ण मंदिर गए। यहां उन्होंने माथा टेका और सेवा भी की। स्वर्ण मंदिर में राहुल गांधी बर्तन धोते दिखाई दिए। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वारिंग ने बताया कि राहुल गांधी अपनी निजी और आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। राहुल गांधी लंगर हॉल में जूठे बर्तन धोते हुए दिखाई दिए। वह सिर पर नीले रंग का पटका पहने हुए थे।

निजी यात्रा पर हैं राहुल गांधी

राहुल आज अमृतसर में ही रुकेंगे। मंगलवार की सुबह दरबार साहिब में होने वाली पालकी साहिब के समागम में भी शामिल हो सकते हैं। उनकी यात्रा के संबंध में पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर राजा सिंह वारिंग ने कहा था कि राहुल गांधी सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए अमृतसर साहिब पहुंच रहे हैं। यह उनकी निजी, आध्यात्मिक यात्रा है।

देश के कई हिस्सों में राहुल गांधी इन दिनों यात्रा कर रहे हैं। इससे पहले वह गुरुवार को दिल्‍ली के कीर्तिनगर में फर्नीचर मार्केट में लकड़ी कारीगरों से मुलाकात कर उनका हाल जाना था। इसके अलावा राहुल ने उनके साथ फर्नीचर का काम भी किया था। वे आनंद विहार स्टेशन पर कुलियों से मिलने भी पहुंचे थे। यहां भी उन्होंने लगेज अपने माथे पर उठाया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in