इंडोनेशिया में राष्ट्रपति प्रबोवो के समर्थन और विरोध में प्रदर्शन

सैकड़ों श्रमिकों ने राष्ट्रपति के समर्थन में रैली निकाली, जबकि महिलाओं ने उनकी नीतियों के खिलाफ मार्च किया
Protests in support of and against President Prabowo in Indonesia
इंडोनेशिया में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो
Published on: 

जकार्ता : इंडोनेशिया में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के समर्थन और विरोध में शनिवार को अलग-अलग प्रदर्शन हुए। सैकड़ों श्रमिकों ने राष्ट्रपति के समर्थन में रैली निकाली, जबकि महिलाओं ने उनकी नीतियों के खिलाफ मार्च किया। श्रमिक रैली का नेतृत्व करने वाले लेबर पार्टी के अध्यक्ष सईद इकबाल ने प्रबोवो के समर्थन में एकजुटता की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद को खतरा होने या अशांति फैलने की स्थिति में उनका संगठन देशभर में श्रमिकों को लामबंद कर सकता है। दरअसल, पुलिस पर राष्ट्रपति के फोन और संचार माध्यमों की कथित तौर पर अवैध निगरानी की कोशिश का आरोप है। इस मामले में चार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को संदिग्ध बनाया गया है। इनमें पूर्व पुलिस प्रमुख भी शामिल हैं, जिन्हें पूर्व राष्ट्रपति जोको विडोडो का करीबी माना जाता है। इस विवाद से दोनों नेताओं के बीच मतभेद गहराने के संकेत मिले हैं। वहीं, महिला संगठनों ने जंगलों में लगी आग पर सरकार की कार्रवाई, महंगी मुफ्त भोजन योजना और महिलाओं के सैनिटरी उत्पादों पर कर लगाने के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने महिला अधिकारों की मांग भी उठाई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News