प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान में योग सत्र में शामिल हुए

भारतीय प्रवासियों द्वारा कथक और अंदिजान पोल्का की प्रस्तुति देखी
Prime Minister Modi participated in a yoga session in Uzbekistan
योग सत्र में शामिल महिलाओं का उत्साह बढ़ाते प्रधानमंत्री मोदी
Published on

ताशकंद : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को ताशकंद में ‘योग फेडरेशन ऑफ उज्बेकिस्तान’ द्वारा आयोजित योग सत्र में शामिल हुए। विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उज्बेकिस्तान में योग का जबरदस्त आकर्षण है। यह लोगों व संस्कृतियों को एक साथ ला रहा है तथा भारत और उज्बेकिस्तान के बीच लोगों से लोगों के संबंधों को मजबूत कर रहा है।’’ मंत्रालय ने मोदी के योग सत्र में शामिल होने और प्रतिभागियों से संवाद की तस्वीरें भी साझा कीं। ताशकंद पहुंचने के बाद मोदी ने यांगी उज्बेकिस्तान पार्क का दौरा किया और राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ ‘स्वतंत्रता स्मारक’ पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने ताशकंद के एक होटल में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारतीय प्रवासियों द्वारा कथक और अंदिजान पोल्का की प्रस्तुति देखी। उज्बेकिस्तान के बच्चों ने भारतीय गीत ‘‘उड़े जब जब जुल्फें तेरी’’ पर नृत्य भी प्रस्तुत किया। मोदी ने उज्बेकिस्तान के पारंपरिक वाद्ययंत्रों ‘दोइरा’ और ‘चांग’ के साथ तबले की जुगलबंदी का भी आनंद लिया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in