APEC सम्मेलन से इतर ट्रंप, शी और पुतिन की पहली बैठक की तैयारी

विश्लेषकों को इससे किसी बड़े समझौते की उम्मीद कम है।
Preparations underway for the first meeting between Trump, Xi, and Putin on the sidelines of the APEC summit
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन
Published on: 

वाशिंगटन : अमेरिका, चीन और रूस के राष्ट्राध्यक्ष अगले सप्ताह चीन के तकनीकी केंद्र शेनझेन में होने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात कर सकते हैं। तीनों परमाणु शक्तियों के नेताओं की यह पहली त्रिपक्षीय बैठक होगी। हालांकि, विश्लेषकों को इससे किसी बड़े समझौते की उम्मीद कम है। व्हाइट हाउस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की प्रस्तावित मुलाकात की पुष्टि की है। ट्रंप के मुताबिक, बैठक में ईरान के साथ युद्ध और परमाणु हथियारों पर नियंत्रण जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। अमेरिका और रूस के बीच अंतिम परमाणु हथियार नियंत्रण समझौता 'न्यू स्टार्ट' फरवरी में समाप्त हो गया था। ट्रंप नया समझौता करने में चीन को भी शामिल करना चाहते हैं, लेकिन बीजिंग ने इसमें खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है। विश्लेषकों के मुताबिक, शी इस बैठक से चीन का वैश्विक प्रभाव दिखाना चाहते हैं, जबकि पुतिन रूस को महाशक्ति के रूप में पेश करना चाहते हैं। वहीं, यूक्रेन को आशंका है कि उसकी भागीदारी के बिना युद्ध समाप्त करने पर चर्चा हो सकती है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News