श्रीलंका में तीन घंटे से अधिक समय तक रही बिजली गुल

बिजली संकट से जलापूर्ति, इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं भी प्रभावित हुईं
Power outage in Sri Lanka lasted for more than three hours
बिजली का ग्रीड
Published on: 

कोलंबो : श्रीलंका में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे देशव्यापी बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली अधिकारियों के अनुसार, तीन घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही।

बिजली संकट से जलापूर्ति, इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं भी प्रभावित हुईं। अधिकारी चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे। जलापूर्ति एजेंसी ने बिजली कटौती से पानी की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताते हुए लोगों से पानी बर्बाद नहीं करने की अपील की। देशव्यापी बिजली कटौती का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका। हालांकि, सरकार ने कहा कि मध्य पहाड़ी क्षेत्र में स्थित एक जलविद्युत केंद्र में शुक्रवार को सामने आई खराबी इसकी संभावित वजह हो सकती है।

श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री अनुर करुणातिलका ने कहा कि अचानक तकनीकी खराबी के कारण पूरे देश में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सरकारी बिजली कंपनी के अनुसार, मंत्री ने रूफटॉप सौर पैनल के मालिकों से बिजली व्यवस्था पूरी तरह संतुलित होने और आपूर्ति बहाल होने तक अपने सिस्टम को ग्रिड से अलग रखने का आग्रह किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in