पीएमएल-एन के नजीब नकवी पीओके के राष्ट्रपति निर्वाचित

चुनाव में नकवी को 32 वोट मिले, जबकि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के चौधरी लतीफ अकबर को 13 वोट मिले
PML-N's Najib Naqvi elected President of PoK
नजीब नकवी
Published on

इस्लामाबाद : सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नजीब नकवी गुरुवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। तथाकथित विधानसभा में हुए चुनाव में नकवी को 32 वोट मिले, जबकि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के चौधरी लतीफ अकबर को 13 वोट मिले। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नकवी को जीत पर बधाई दी। नकवी इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। राष्ट्रपति का पद जनवरी से खाली था। तत्कालीन ‘राष्ट्रपति’ सुल्तान महमूद चौधरी के निधन के बाद यह पद रिक्त हुआ था। भारत ने पीओके में हाल में हुए तथाकथित स्थानीय निकाय चुनावों को ‘पूरी तरह दिखावा’ करार दिया था। भारत ने कहा था कि इस तरह की कवायद क्षेत्र की वास्तविक स्थिति को नहीं छिपा सकती।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in