PM Modi ने छत्तीसगढ़ को दी 26 हजार करोड़ रुपये की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Published on: 

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों चुनावी राज्यों का तेजी से दौरा कर रहे हैं। पीएम मोदी लगातार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना का दौरा करने में लगे हुए हैं। इस कड़ी में आज पीएम मोदी सबसे पहले छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे। पीएम मोदी ने सुबह 11 बजे जगदलपुर विमानतल पर पहुंचे। इसके साथ राजपरिवार के सदस्यों के साथ मां दंतेश्वरी के दर्शन किए। पीएम मोदी कार्यक्रम स्थल पर गए। उन्होंने 26 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद पीएम तेलंगाना के दौरे पर होंगे। दोपहर के तीन बजे करीब पीएम मोदी तेलंगाना के निजामाबाद जाएंगे। यहां पर वे बिजली, रेल व स्वास्थ्य जैसे अहम विभागों करीब 8000 करोड़ की परियोजनाओं का  का लोकार्पण करने वाले हैं। इसके साथ भाजपा की बैठक को संबोधित करने वाले हैं। आपको बता दें कि 1 अक्टूबर को पीएम मोदी तेलंगाना पहुंचे थे। यहां पर पीएम ने तेलंगाना के महबूबनगर में जनसभा को संबोधित किया और चुनावी बिगुल फूंक दिया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in