पीओके में यात्री वाहन नदी में गिरा, 11 लोगों की मौत

वाहन गिलगित से गिजर जिले की यासीन घाटी जा रहा था
Passenger vehicle falls into river in PoK; 11 people dead
नदी में गिरे वाहन को निकालने का प्रयास करते लोग
Published on: 

इस्लामाबाद : पीओके के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में एक यात्री वाहन के नदी में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह हादसा बृहस्पतिवार शाम उस समय हुआ, जब वाहन गिलगित से गिजर जिले की यासीन घाटी जा रहा था। पुलिस ने बताया कि मोरकाह पुल के पास चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण वाहन यासीन नदी में जा गिरा। बचाव दल ने दो महिलाओं सहित 10 यात्रियों के शव बरामद किए और एक बच्चे सहित तीन घायल यात्रियों को बचाया। उन्हें इलाज के लिए गुपिस सिविल अस्पताल ले जाया गया। बाद में बच्चे की भी चोटों के कारण मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई। मृतक और घायल सभी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की यासीन घाटी के निवासी थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News