पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ 23 सितंबर को ट्रंप से मिलेंगे

संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के सत्र से इतर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे
Pakistan's Prime Minister Sharif will meet Trump on September 23
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री व डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
Published on

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 23 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के सत्र से इतर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप 23 सितंबर की शाम मैडिसन एवेन्यू स्थित लोटे न्यूयॉर्क पैलेस होटल में संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने वाले राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के लिए रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। रविवार को उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से बताया कि शरीफ को इस रात्रिभोज का निमंत्रण मिला है, जिसमें कई देशों के नेता शामिल होंगे। यह आयोजन शरीफ को अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों से बातचीत करने का अवसर भी प्रदान करेगा। शरीफ, स्वागत रात्रिभोज से एक दिन पहले न्यूयॉर्क पहुंचेंगे और 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अपने संबोधन में भारत की ओर से सिंधु जल संधि को स्थगित रखने का मुद्दा उठा सकते हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in