अब थाईलैंड जाने के लिए नहीं करना होगा माथापच्ची…

अब थाईलैंड जाने के लिए नहीं करना होगा माथापच्ची…
Published on

नई दिल्ली: थाईलैंड ने भारतीय पर्यटकों के लिए दिवाली से ठीक पहले ख़ास तोहफा दिया है। भारत से थाईलैंड की यात्रा का प्लान बनाने वालों के लिए गुड न्यूज आई है। जानकारी के मुताबिक अब भारतीय पर्यटकों को थाईलैंड की यात्रा के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि थाइलैंड ने भारत और ताइवान से आने वाले पर्यटकों के लिए वीजा की अनिवार्यता खत्म करने का ऐलान किया है।

वीजा की जरूरतों को किया खत्म

थाईलैंड के एक सरकारी प्रवक्ता ने मंगलवार को जानकारी दी कि थाईलैंड अगले महीने से मई 2024 तक भारत और ताइवान से आने वाले लोगों के लिए वीजा आवश्यकताओं में छूट देगा, ताकि सीजन में अधिक पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। बता दें कि इससे पहले थाईलैंड ने सितंबर में चीनी टूरिस्ट्स के लिए भी वीजा की जरूरतों को खत्म कर दिया था। जिस वजह से जनवरी से 29 अक्टूबर तक थाईलैंड में 22 मिलियन टूरिस्ट्स आए, जिससे 25.67 अरब डॉलर की इनकम हुई।

भारत और ताइवान से आने वाले लोग 30 दिनों के लिए बिना वीजा के थाईलैंड में प्रवेश कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक भारत थाइलैंड के चौथा सबसे बड़ा सोर्स मार्केट बनकर उभरा है। भारत से इस साल करीब 12 लाख पर्यटक थाइलैंड आए हैं। भारत से पहले थाइलैंड के लिए तीन सबसे बड़े पर्यटक स्रोत देश मलेशिया, चीन और दक्षिण कोरिया है। थाईलैंड इस साल लगभग 28 मिलियन टूरिस्ट्स का लक्ष्य बना रहा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in