उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागीं

एक दिन पहले अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने अपना त्रिपक्षीय सैन्य अभ्यास पूरा किया था
North Korea fired ballistic missiles towards the sea
बैलिस्टिक मिसाइल दागते
Published on

सियोल : उत्तर कोरिया ने शनिवार को समुद्र की ओर कम दूरी की कई बैलिस्टिक मिसाइल दागीं। इससे एक दिन पहले अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने अपना त्रिपक्षीय सैन्य अभ्यास पूरा किया था। उत्तर कोरिया इस सैन्य अभ्यास को उकसावे की कार्रवाई मानता है। उत्तर कोरिया की ओर से बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने की करीब तीन सप्ताह में यह पहली घटना है। त्रिपक्षीय अभ्यास से पहले, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सद्भावना के संकेत के तौर पर दक्षिण कोरिया के साथ एक अन्य प्रमुख द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास को सीमित करने का फैसला किया था लेकिन उत्तर कोरिया ने इसके बावजूद अपने हथियारों की ताकत का प्रदर्शन जारी रखा। दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ ने बताया कि उसने उत्तर कोरिया के पूर्वी तटीय शहर वोनसान के इलाके से कई मिसाइल दागे जाने का पता लगाया। दक्षिण कोरिया ने निगरानी बढ़ा दी है और मिसाइल प्रक्षेपण से जुड़ी सूचनाओं का अमेरिका तथा जापान के साथ लगातार आदान-प्रदान किया जा रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in