

नई दिल्ली - भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच चुका है। पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन भारत के कई शहरों को निशाना बनाकर हमले करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने दृढ़ता से प्रतिक्रिया देते हुए जम्मू-श्रीनगर, पठानकोट और पोखरण जैसे इलाकों में पाकिस्तानी ड्रोन हमलों को विफल कर दिया।
पाक के झूठ का पर्दाफाश
भारत ने सावधानी बरतते हुए 14 मई तक 32 एयरपोर्ट्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में तीनों सेनाओं के प्रमुखों और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। इसके बाद सेना और विदेश मंत्रालय ने संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग के जरिए जानकारी साझा की।
1.पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दे रहे हैं।
2.पाकिस्तान ने बड़े हथियारों का इस्तेमाल किया।
3.पाकिस्तानी गतिविधियां उकसाने वाली हैं।
4.पाकिस्तान सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।
5.पाकिस्तान को करारा जवाब दे रहे हैं।
6.पाक ने गोलीबारी।
7.पाकिस्तान ने नागरिक विमानों को ढाल बनाया।
8.पाकिस्तान ने मिसाइल हमला किया।
9.पाक के चार एयरबेस पर कार्रवाई की गई।
10.पाकिस्तान ने कई झूठी खबर फैलाई।
11.सेना ने पाकिस्तान पर कार्रवाई का वीडियो किया जारी
12.पाकिस्तान ने 26 जगहों पर हवाई घुसपैठ की।
13.तोप से पाकिस्तान ने गोलीबारी की।
कर्नल सोफिया ने पाक की खोली पोल
कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, "पाकिस्तानी सेना पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले कर रही है। उसने भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, युद्धक हथियार और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया है। भारत ने कई खतरों को नाकाम कर दिया।"
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने 26 से ज्यादा जगहों पर हवाई घुसपैठ की कोशिश की और उधमपुर, भुज, पठानकोट तथा बठिंडा में वायुसेना के ठिकानों को निशाना बनाकर हमारे सैन्य उपकरणों और जवानों को नुकसान पहुंचाया। सेना ने यह भी जानकारी दी कि रात 1:40 बजे के करीब पाकिस्तान ने पंजाब स्थित वायुसेना अड्डे पर हाई-स्पीड मिसाइलों से हमला किया। इसके अलावा, उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों को भी निशाना बनाया।