नेतन्याहू ने मोदी को स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता दिया

प्रधानमंत्री मोदी को इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय पायलट स्मित मछार के साथ मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया
Netanyahu invited Modi to light a torch
बेंजामिन नेतन्याहू
Published on: 

यरूशलम : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय पायलट स्मित मछार के साथ मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया है। नेतन्याहू ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि मोदी ने भारत-इजराइल के मजबूत और दीर्घकालिक संबंधों की सराहना करते हुए निमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। उनके अनुसार, मोदी ने कहा कि दोनों देश जमीन और आसमान में आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ रहे हैं। भारतीय पायलट मछार 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 के कॉकपिट में सह-पायलट के चाकू से हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। विमान में 27 बच्चों समेत 174 यात्री सवार थे। घायल होने के बावजूद मछार कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे, जिससे यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने हमलावर को काबू कर लिया। इसके बाद विमान की सऊदी अरब में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। मछार का संयुक्त अरब अमीरात के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in