22 नवंबर से भारत दौरे पर आएंगे नेपाल के पीएम

प्रधानमंत्री बालेन शाह 22 नवंबर से तीन दिवसीय आधिकारिक भारत दौरे पर
Nepal's PM to visit India starting November 22
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह
Published on: 

काठमांडू : नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह 22 नवंबर से तीन दिवसीय आधिकारिक भारत दौरे पर आएंगे। इस यात्रा की तैयारियों और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के मुद्दे पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नेपाल के शीर्ष नेतृत्व के साथ चर्चा की। मिसरी चार से पांच नवंबर तक नेपाल के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री शाह से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं। दोनों पक्षों ने भारत-नेपाल सहयोग की प्रगति और शाह की आगामी यात्रा के दौरान संभावित समझौतों व पहलों पर विचार-विमर्श किया। मिसरी ने ऊर्जा, जल संसाधन, व्यापार, पारगमन और विमानन समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की जानकारी दी। उन्होंने अयोध्या-जनकपुर रेल सेवा का परीक्षण भी किए जाने की बात बताई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News