

वाशिंगटन : हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने गिरफ्तार किया है। उसका असली नाम हिमांशु रिटोलिया है। वह दिल्ली और हरियाणा में हत्या, हत्या के प्रयास और रंगदारी समेत कई आपराधिक मामलों में वांछित है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, विदेश में रहते हुए उसने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब तक फैला आपराधिक नेटवर्क बनाया और भारत में अपने सहयोगियों के जरिए गतिविधियां संचालित करता रहा। भारतीय एजेंसियों के अनुरोध पर अगस्त 2023 में इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था। वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस की वांछित सूची में भी शामिल रहा है।