

नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook की पैरेंट कंपनी Meta एक बार फिर विवादों में आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो फेसबुक से हटाए जाने के बाद कंपनी ने भारत सरकार से माफी मांगी है। Meta का कहना है कि वीडियो तकनीकी गड़बड़ी (Technical Glitch) की वजह से गलती से हट गया था और अब उसे दोबारा बहाल कर दिया गया है।
Meta के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा, "यह कंटेंट गलती से हटाया गया था, जिसे अब बहाल कर दिया गया है।"
सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है। संबंधित अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि आखिर वीडियो किस वजह से हटाया गया और Meta की ओर से दी गई तकनीकी गड़बड़ी की सफाई कितनी सही है।
जानकारी के अनुसार, सरकार जल्द ही Meta के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को स्पष्टीकरण के लिए तलब कर सकती है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सरकार पूरे घटनाक्रम की समीक्षा कर रही है।
Meta ने PM नरेंद्र मोदी का वीडियो हटाने पर मांगी माफी।
कंपनी ने तकनीकी गड़बड़ी को बताया वजह।
हटाया गया वीडियो अब दोबारा बहाल किया गया।
सरकार मामले की जांच कर रही है।
Meta अधिकारियों को तलब किए जाने की संभावना।