मोहम्मद नाम सुनकर भड़का भारतीय मूल का युवक, हत्या का आरोप

घायल 51 वर्षीय उबर चालक मोहम्मद यूसुफ की दो सप्ताह बाद अस्पताल में मौत हो गई।
Man of Indian origin lashes out upon hearing the name 'Mohammad'; accused of murder
मृतक व अभियुक्त भारतीय युवक
Published on: 

मिनेसोटा : अमेरिका के मिनेसोटा में यात्री के कथित हमले में गंभीर रूप से घायल 51 वर्षीय उबर चालक मोहम्मद यूसुफ की दो सप्ताह बाद अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर को 25 वर्षीय भारतीय मूल के समित अपूर्व पटेल ने कथित तौर पर सीट बेल्ट से उनका गला घोंटा, फिर उनकी ही कार से कुचलकर उन्हें खाई में छोड़ दिया था। एक समाचार चैनल के मुताबिक, घटना के दौरान यूसुफ के नाम को लेकर दोनों के बीच बातचीत हुई थी। आरोप है कि मोहम्मद नाम सुनकर पटेल ने नापसंदगी जताई। उस समय यूसुफ अपने भाई से फोन पर बात कर रहे थे। भाई ने फोन पर उनकी चीखें सुनीं। हमले में यूसुफ की पसलियां और पैर टूट गए थे। उनकी रीढ़ की हड्डी और फेफड़ों को भी नुकसान पहुंचा था। इलाज के दौरान उनकी पांच सर्जरी हुईं। हेनेपिन काउंटी की अटॉर्नी मैरी मोरियार्टी ने बताया कि यूसुफ की मौत के बाद आरोपी पर दूसरी डिग्री की जानबूझकर हत्या का आरोप लगाया जाएगा। पटेल जमानत पर रिहा है। उसकी अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News