पंजाब में लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का खुलासा, दो गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on: 

अमृतसर: पंजाब में आंतकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। शनिवार(14 अक्टूबर) को पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। संदिग्धों पर लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने का आरोप है। दोनों से दो इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED), दो हथगोले, एक पिस्तौल, दो मैगजीन, 24 जिंदा कारतूस, एक टाइमर स्विच, आठ डेटोनेटर और चार बैटरियां बरामद की गई हैं।

पंजाब पुलिस के डीजीपी का बयान

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि अमृतसर पुलिस के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर यह अभियान चलाया। जान लें कि पुलिस और एजेंसी दोनों से पूछताछ कर रही है और उनके प्लान के बारे में पता लगा रही है।

संदिग्धों से डेटोनेटर, कारतूस भी बरामद

डीजीपी पंजाब पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि एक बड़ी सफलता में, एसएसओसी-अमृतसर ने केंद्रीय एजेंसी के साथ एक संयुक्त अभियान में लश्कर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और 2 लोगों को गिरफ्तार किया। ये दोनों जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। उनके पास से 2 आईईडी, 2 हैंड ग्रेनेड, 2 मैगजीन के साथ 1 पिस्तौल, 24 कारतूस, 1 टाइमर स्विच, 8 डेटोनेटर और 4 बैटरी जब्त किया गया है। डीजीपी पंजाब पुलिस ने जानकारी दी कि आतंकी मॉड्यूल को लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य फिरदौस अहमद भट संभालता है। पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे आतंकी मॉड्यूल को बड़ा झटका लगा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in