जॉर्जिया असेंबली पहुंचने वाले पहले सिख बने ज्योत सिंह

डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार ज्योत सिंह ने तीन नवंबर को हुए चुनाव में जॉर्जिया हाउस डिस्ट्रिक्ट-97 से जीत दर्ज की
Jyot Singh becomes the first Sikh to reach the Georgia Assembly
ज्योत सिंह
Published on: 

न्यूयॉर्क : डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार ज्योत सिंह ने तीन नवंबर को हुए चुनाव में जॉर्जिया हाउस डिस्ट्रिक्ट-97 से जीत दर्ज की। येल विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र सिंह को 13,820 वोट यानी 68 प्रतिशत मत मिले, जबकि उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी यासीन मोगाजी को 6,509 वोट मिले। जीत के बाद सिंह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर वीडियो साझा कर कहा कि उन्होंने अपने समुदाय के लिए इतिहास रचा है। इससे पहले मई में उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के प्राइमरी चुनाव में जैक्स लॉरेंट को हराया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News