Jammu Kashmir: जम्मू का नौसेना कर्मी जहाज से लापता, परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की | Sanmarg

Jammu Kashmir: जम्मू का नौसेना कर्मी जहाज से लापता, परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की

जम्मू : नौसेना कर्मी साहिल वर्मा मुंबई में भारतीय नौसेना के एक जहाज से लापता हो गए। साहिल वर्मा जम्मू के घो मन्हासा के रहने वाले हैं। उनके परिजनों का कहना है कि भारतीय नौसेना ने गुरुवार (29 फरवरी) को उन्हें बेटे के लापता होने की जानकारी दी। इस मामले में परिजनों ने सीबीआई की जांच की मांग की है। सितंबर 2022 में साहिल वर्मा भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। परिजनों ने बताया कि आखिरी बार 25 तारीख को उनकी बात साहिल से हुई थी। वह 26 फरवरी को जहाज से सेलिंग के लिए रवाना हुए। 27 तारीख को सुबह साढ़े सात तक वह जहाज में थे लेकिन, इसके बाद किसी को नजर नहीं आए। घर वालों को 29 फरवरी को इसकी जानकारी दी गई। परिजनों का कहना है कि नियम अनुसार उन्हें 24 घंटे में इसकी सूचना दी चाहिए थी।
नौसेना बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश
वहीं, नौसेना के अधिकारियों का कहना है कि नौसेना कर्मी के लापता होने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। भारतीय नौसेना ने विस्तृत जांच के लिए नौसेना बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है। साहिल की खोज के लिए खंगाले जा रहे जहाज के कैमरे साहिल वर्मा के पिता सुभाष चंद्र ने कहा कि उन्हें तब पता चला जब शिप कैप्टन का फोन आया कि उनका बेटा लापता हो गया है। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने मुझसे (अधिकारी) कहा कि हमें साहिल के बारे में जल्द सूचित किया जाएगा। तलाशी अभियान चल रहा है। उन्हें ये भी बताया गया है कि साहिल के जहाज से कूदने या कहीं जाने की घटना भी किसी कैमरे में कैद नहीं हुई है।’

 

Visited 88 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर