जयशंकर ने यूएई के विदेश मंत्री से द्विपक्षीय, वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की

व्यापक रणनीतिक साझेदारी की भावना के अनुरूप द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार विमर्श किया
Jaishankar discussed bilateral and global issues with the UAE Foreign Minister
विदेश मंत्री एस जयशंकर शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करते
Published on: 

अबू धाबी : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अपने समकक्ष शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की और द्विपक्षीय तथा वैश्विक मुद्दों पर बातचीत की। जयशंकर ने इस मुलाकात को ‘‘सौहार्दपूर्ण और सार्थक’’ बताया। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने और जायद अल नाहयान ने ‘‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी की भावना के अनुरूप द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार विमर्श किया।’’ जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा करने के लिए तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर यूएई पहुंचे थे। भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने हाल के वर्षों में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपना सहयोग बढ़ाया है। जयशंकर ने इससे पहले ‘रायसीना मिडिल ईस्ट’ कार्यक्रम के दूसरे संस्करण में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ ‘आगे की दुनिया : शक्ति, उद्देश्य और संभावनाएं’ विषय पर चर्चा की। शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान यूएई के उप प्रधानमंत्री भी हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in