इंडोनेशिया में राष्ट्रपति का फोन टैप, पूर्व पुलिस प्रमुख समेत तीन गिरफ्तार

2025 से 2026 के बीच तत्कालीन पुलिस प्रमुख लिस्त्यो के कार्यकाल में नेताओं, सरकारी अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बातचीत पर नजर रखने का आरोप
Indonesian President’s phone tapped; three arrested, including former police chief
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो
Published on: 

जकार्ता : इंडोनेशिया में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का फोन अवैध रूप से टैप करने और कई प्रमुख हस्तियों की निगरानी के आरोप में पूर्व पुलिस प्रमुख लिस्त्यो सिगित समेत तीन वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि 2025 से 2026 के बीच तत्कालीन पुलिस प्रमुख लिस्त्यो के कार्यकाल में नेताओं, सरकारी अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बातचीत पर नजर रखी गई। पुलिस प्रमुख सुयुडी आरियो सेतो ने संसद को बताया कि राष्ट्रपति की फोन बातचीत की रिकॉर्डिंग मिटाने की भी कोशिश की गई थी। जांच में दो वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका सामने आई है। हालांकि, पूर्व राष्ट्रपति जोको विडोडो (जोकोवी) की इस निगरानी में संलिप्तता का कोई प्रमाण नहीं मिला है। मामले के खुलासे के बाद सरकार ने एहतियातन राजधानी में 20 हजार सैनिक तैनात किए हैं। इस बीच, जोकोवी के बेटे और उपराष्ट्रपति गिबरान राकाबुमिंग राका के इस्तीफे की मांग ने राजनीतिक तनाव बढ़ा दिया है। दोषी पाए जाने पर आरोपियों को 10 साल तक की जेल हो सकती है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News