बांग्लादेश में भारत विरोधी विडियो पर चीनी व्लॉगर्स की निगरानी बढ़ी

ढाका के गरीब इलाकों के वीडियो बनाकर उन्हें भारत का बताने के आरोपों में घिरे चीनी व्लॉगर्स
Increased monitoring of Chinese vloggers in Bangladesh over anti-India videos
निगरानी को लेकर वाहनों की जांच करते पुलिस कर्मी
Published on: 

ढाका : बांग्लादेश की राजधानी ढाका के गरीब इलाकों के वीडियो बनाकर उन्हें भारत का बताने के आरोपों में घिरे चीनी व्लॉगर्स ने पुलिस और खुफिया एजेंसियों की निगरानी बढ़ने के बाद अपनी गतिविधियां कम कर दी हैं। भारत ने इस मामले में बांग्लादेश के समक्ष चिंता जताई थी। उत्तरा वेस्ट थाने के प्रभारी मोहम्मद खालिद मंसूर ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों के हस्तक्षेप के बाद चीनी नागरिकों की गतिविधियों में कमी आई है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, करीब 150 चीनी नागरिक ढाका के टेकपारा और उत्तरा इलाकों में सक्रिय थे। वे संकरी गलियों और गरीब बस्तियों के वीडियो बनाकर चीनी सोशल मीडिया पर प्रसारित करते थे। इन इलाकों को नयी दिल्ली बताकर स्थानीय लोगों की जीवनशैली पर अपमानजनक टिप्पणियां भी करते थे। इसे सुनियोजित दुष्प्रचार अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। आरोप है कि वे बिना अनुमति लोगों के घरों और दैनिक गतिविधियों की रिकॉर्डिंग करते थे। इसके लिए स्थानीय नागरिकों को पैसे भी दिए जाते थे। भारत के विदेश मंत्रालय ने 10 नवंबर को इस कथित दुष्प्रचार पर उचित कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद चीनी नागरिकों से पासपोर्ट और वीजा दिखाने को कहा गया। हालांकि, उनके खिलाफ औपचारिक जांच या कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट नहीं है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News