

लंदन : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने करोड़पति फाइनेंसर कैमरन ओ'राइली से दूसरी शादी कर ली है। गोल्डस्मिथ परिवार ने इस खबर का जश्न मनाते हुए इसकी पुष्टि की। पेशे से फिल्म निर्माता गोल्डस्मिथ (52) की शादी पाकिस्तानी क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान से हुई थी। 2004 में तलाक होने से पहले वे करीब नौ साल तक साथ रहे। उनके दो बेटे हैं - सुलेमान और कासिम। इमरान फिलहाल रावलपिंडी जेल में बंद हैं। माना जाता है कि 62 वर्षीय आयरिश-ऑस्ट्रेलियाई व्यवसायी ओ'राइली और जेमिमा गोल्डस्मिथ ने सप्ताहांत में एक शानदार समारोह में शादी की।