हमला हुआ तो शस्त्रागार में मौजूद सारे हथियारों का इस्तेमाल करेंगे: पुतिन

इससे पहले नाटो देशों को परमाणु हमले की दी थी धमकी
If attacked, we will use all the weapons in our arsenal: Putin
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
Published on: 

मॉस्को : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने देश का यह रुख दोहराया कि वह यूरोपीय देशों पर हमले की योजना नहीं बना रहा है लेकिन अगर हमला हुआ तो इसका जवाब ‘‘अपने आयुध भंडार में मौजूद सभी हथियारों से’’ देगा। पुतिन ने विदेश नीति से संबंधित एक मंच पर पश्चिमी देशों और यूरोप पर आने वाले सालों में रूस के साथ युद्ध की तैयारी के बारे में बात करके, बाल्टिक सागर में सैन्य अभ्यास करके और रूसी जहाजों को जब्त करके तनाव पैदा करने का आरोप लगाया। इससे पहले मॉस्को ने नाटो को चेतावनी दी थी यदि इस सैन्य गठबंधन का कोई भी सदस्य बाल्टिक एन्क्लेव को रूस के बाकी हिस्सों से काटने की कोशिश करता है, तो वह कलीनिनग्राद की रक्षा के लिए परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने में जरा भी संकोच नहीं करेगा। वाल्दाई क्लब फोरम में जब पुतिन से पूछा गया कि क्या रूस नाटो के साथ युद्ध के कगार पर है या दोनों एक-दूसरे को धमकाने की कोशिश कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा, यह कोई डराने-धमकाने की कोशिश नहीं है, यह हमें डराने के प्रयास का एक जवाब है। नाटो को पहले दी गई चेतावनी में सबकुछ सही से लिखा था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in