बम से उड़ा दूंगा एकनाथ शिंदे की कार

दी थी ईमेल से धमकी. 2 गिरफ्तार
बम से उड़ा दूंगा एकनाथ शिंदे की कार
Published on

मुंबई : मुंबई पुलिस ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल के सिलसिले में महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों की पहचान मंगेश वायल (35) और अभय शिंगणे (22) के रूप में हुई है। दोनों जिले के देउलगांव राजा के देउलगांव माही इलाके के निवासी हैं। एक अधिकारी के अनुसार, शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल गुरुवार को महानगर के गोरेगांव और जे जे मार्ग पुलिस थानों को मिले, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गयी। गोरेगांव पुलिस थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी।
उन्होंने बताया कि मुंबई अपराध शाखा ने भी जांच शुरू की और मेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए तकनीकी विश्लेषण का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि अपराध शाखा की एक टीम बुलढाणा पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से इस अपराध में शामिल होने के संदेह में दो लोगों को पकड़ा। अधिकारी ने बताया कि दोनों को मुंबई लाया जा रहा है और जांच जारी है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in