ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री खारा साहिब सिख श्रद्धालुओं के लिए फिर खुला

1947 में भारत विभाजन के बाद से यह गुरुद्वारा दशकों तक बंद और वीरान पड़ा था।
Historic Gurudwara Sri Khara Sahib reopens for Sikh devotees
गुरुद्वारा श्री खारा साहिब.
Published on: 

लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री खारा साहिब का जीर्णोद्धार पूरा होने के बाद इसे सिख श्रद्धालुओं के लिए फिर खोल दिया गया है। 1947 में भारत विभाजन के बाद से यह गुरुद्वारा दशकों तक बंद और वीरान पड़ा था। इसका जीर्णोद्धार गुरु नानक देव जी की 557वीं जयंती के अवसर पर पूरा किया गया। लाहौर से करीब 100 किलोमीटर दूर गुजरांवाला जिले के मट्टू भाईके गांव में स्थित यह गुरुद्वारा सिखों के छठे गुरु, गुरु हरगोबिंद साहिब से जुड़ा है। मान्यता है कि 1620 में कश्मीर से लौटते समय गुरु हरगोबिंद साहिब यहां ठहरे थे और उन्होंने लोगों को गुरु नानक देव की शिक्षाओं का संदेश दिया था। गुरुद्वारे की मौजूदा इमारत 1933-34 में बनवाई गई थी। इसमें गुंबद, फूलों की चित्रकारी और नक्काशीदार छतें हैं। पंजाब सरकार और इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड के सहयोग से इसका जीर्णोद्धार कराया गया। शनिवार को पाकिस्तान के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री सरदार रमेश सिंह अरोड़ा और अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज ने इसका उद्घाटन किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News