

बीजिंग : शंघाई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने पद्मभूषण से सम्मानित हिंदी-तेलुगु विद्वान डॉ. यार्लगड्डा लक्ष्मी प्रसाद को सम्मानित किया। यह सम्मान चीन में पहली बार आयोजित विश्व तेलुगु साहित्य सम्मेलन से पहले दिया गया। महावाणिज्यदूत प्रतीक माथुर ने लक्ष्मी प्रसाद का स्वागत किया। दूतावास के अनुसार, इस दौरान विदेशों में भारतीय भाषाओं और संस्कृति के प्रचार-प्रसार पर चर्चा हुई। शंघाई में 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित दसवें विश्व तेलुगु साहित्य सम्मेलन पहली बार चीन में हो रहा है। लेखक और राजनेता लक्ष्मी प्रसाद आंध्र प्रदेश हिंदी अकादमी के अध्यक्ष और विशाखापत्तनम स्थित आंध्र विश्वविद्यालय में हिंदी के प्रोफेसर रह चुके हैं। वह आंध्र प्रदेश से राज्यसभा के पूर्व सदस्य भी हैं। उन्हें 2003 में पद्मश्री, 2010 में साहित्य अकादमी पुरस्कार, 2012 में गंगा शरण सिंह पुरस्कार और 2016 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था।