हेगसेथ ने फटकार लगाने वाले सैनिक को किया सम्मानित

शीर्ष सैन्य सम्मानों में शामिल ‘ज्वाइंट सर्विस कमेंडेशन मेडल’ से सम्मानित किया गया
Hegseth honored the soldier who had reprimanded him
सैनिक को सम्मानित करते पीट हेगसेथ
Published on: 

वाशिंगटन : अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने वेटरन्स डे समारोह के बाद अज्ञात सैनिक के स्मारक पर अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले सैनिक थॉमस इग्लेसियस को शीर्ष सैन्य सम्मानों में शामिल ‘ज्वाइंट सर्विस कमेंडेशन मेडल’ से सम्मानित किया है। पेंटागन के अनुसार, हेगसेथ ने 11 नवंबर को स्मारक पर ड्यूटी निभाने के लिए इग्लेसियस को यह पदक प्रदान किया। दरअसल, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की मौजूदगी में आयोजित समारोह के बाद हेगसेथ और उनके सहयोगी स्मारक के सामने तस्वीरें खिंचवा रहे थे। इस दौरान जोर से हंसने पर सैनिक इग्लेसियस ने उन्हें अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने की नसीहत दी थी। हेगसेथ ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर पदक प्रदान करने की तस्वीरें साझा करते हुए सैनिक की सराहना की। पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने भी कहा था कि सैनिक ने सभी को उचित व्यवहार की याद दिलाकर सही किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News