पाकिस्तान भेज रहे थे सेना की खुफिया जानकारी, पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

भारतीय सेना की खुफिया जानकारी लीक करने वाले पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है
पाकिस्तान भेज रहे थे सेना की खुफिया जानकारी, पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published on: 

नई ‌दिल्ली - दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के एक अधिकारी के लिए जासूसी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों को पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को गोपनीय जानकारियां देने के बदले में पैसे मिलते थे। पंजाब के मलेरकोटला में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पहले एक व्यक्ति को पकड़ा गया था, जो भारतीय सेना की गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था। उसकी पूछताछ के आधार पर दूसरे आरोपी को भी हिरासत में लिया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in