आजाद नहीं होता बांग्लादेश तो पाक सैनिकों की ठोकरें खाते लोग : हसीना

शेख हसीना ने जूम के जरिए अवामी लीग की लाइव श्रृंखला के 98वें एपिसोड में ऑडियो संबोधन के दौरान यह बात कही।
Had Bangladesh not become independent, its people would have been at the mercy of Pakistani soldiers: Hasina
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना
Published on: 

ढ़ाका : पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बिना देश आजाद नहीं हो पाता। अगर बांग्लादेश स्वतंत्र नहीं होता तो लोगों को पाकिस्तानी सैनिकों के जूतों की ठोकरें सहनी पड़तीं। हसीना ने जूम के जरिए अवामी लीग की लाइव श्रृंखला के 98वें एपिसोड में ऑडियो संबोधन के दौरान यह बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार स्वतंत्रता सेनानियों को निशाना बना रही है और उन्हें एक-एक कर खत्म किया जा रहा है। उन्होंने हिरासत में प्रताड़ना और चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिलने से कैदियों की मौत होने का भी आरोप लगाया। हसीना ने लोगों से प्रशासन के खिलाफ एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि सम्मान के साथ जीने के लिए एकजुट होकर खड़ा होना होगा। गौरतलब है कि अगस्त 2024 में सत्ता से बेदखल होने के बाद हसीना भारत में रह रही हैं। उन्होंने 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने की घोषणा की है। इसी दिन देश 1971 के मुक्ति संग्राम में पाकिस्तान पर जीत का दिवस मनाता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News