पिचाई की सलाह पर ट्रंप ने छोड़ी नाम बदलने की योजना

अटलांटिक महासागर का नाम बदलने की योजना छोड़ दी
Following Pichai's advice, Trump dropped the plan to change the name
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Published on: 

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की सलाह पर उन्होंने अटलांटिक महासागर का नाम बदलने की योजना छोड़ दी। पिचाई ने उन्हें चेताया था कि इससे कई देश नाराज हो सकते हैं। दक्षिण कैरोलिना में एक रैली में ट्रंप ने कहा कि मैक्सिको की खाड़ी का नाम ‘अमेरिका की खाड़ी’ रखने के बाद उन्हें महासागर और नदियों के नाम बदलने का विचार आया। हालांकि, पिचाई से बातचीत के बाद उन्होंने अटलांटिक का नाम बदलने की योजना छोड़ने की बात कही। उन्होंने हडसन और मिसिसिपी नदियों के नाम बदलने का विचार भी रखा, लेकिन ऐसा नहीं करने का संकेत दिया। इससे पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर न्यू मैक्सिको का नाम बदलने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि यह राज्य अमेरिका का हिस्सा है, मैक्सिको का नहीं। पिछले महीने उन्होंने ऐसे नक्शे भी साझा किए थे, जिनमें न्यू मैक्सिको को ‘न्यू अमेरिका’ बताया गया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in