अनधिकृत विरोध प्रदर्शन के लिए 100 से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

6 मई की दोपहर को मुंब्रा क्षेत्र में छह स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया गया था
अनधिकृत विरोध प्रदर्शन के लिए 100 से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी
Published on: 

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बगैर अनुमति के विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के आरोप में 100 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया गया कि महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत निषेधाज्ञा लागू किए जाने के बावजूद 16 मई की दोपहर को मुंब्रा क्षेत्र में छह स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किए गए। 100 से अधिक लोगों ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया, यातायात बाधित किया और कानूनी निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया। यह आंदोलन एक स्थानीय पत्रकार के विरुद्ध निष्कासन आदेश जारी किए जाने के विरोध में आयोजित किया गया था।

उन्होंने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी। आयोजकों के प्रदर्शन किए जाने से सांप्रदायिक सद्भाव और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी। अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News