ईयू के नौसेना कमांडर ने दिया भारतीय नौसेना के साथ साझा अभ्यास का प्रस्ताव

जाने क्या है पूरा मामला
ईयू के नौसेना कमांडर ने दिया भारतीय नौसेना के साथ साझा अभ्यास का प्रस्ताव
Published on

नयी दिल्ली : यूरोपीय संघ (ईयू) की नौसेना के अभियान कमांडर वाइस एडमिरल इग्नासियो विलानुएवा सेरानो ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने इस वर्ष के अंत में भारतीय नौसेना के साथ संयुक्त अभ्यास करने का प्रस्ताव दिया है।

ईयू के नौसैनिक बल के अभियान ‘अटलांटा (यूनावफोर अटलांटा)’ पश्चिमी हिंद महासागर और लाल सागर में समुद्री सुरक्षा में योगदान देने के लिए यूरोपीय संघ का सैन्य अभियान है। यहां भारत में ईयू के प्रतिनिधिमंडल के दूतावास में संवाददाताओं के एक छोटे समूह के साथ बातचीत करते हुए शीर्ष सैन्य अधिकारी ने कहा कि वे भारतीय नौसेना को हिंद महासागर क्षेत्र में एक ‘प्रमुख हितधारक’ के रूप में देखते हैं जहां वह काम करती है। वाइस एडमिरल सेरानो ने इस बात पर जोर दिया कि हिंद महासागर को ‘मुक्त, खुला, टिकाऊ और समावेशी क्षेत्र’ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम महासागर को सुरक्षित रखने वाले उपकरणों में से एक हैं...हिंद महासागर की समुद्री सुरक्षा पर काम करने के लिए। इसलिए, मैं यहां समन्वय के लिए आया हूं, अपने समकक्षों से मिलने आया हूं, लोगों के कल्याण के लिए प्रभावी ढंग से काम करने आया हूं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in