अपहृत चार भारतीयों की सुरक्षित वापसी में जुटा दूतावास

चारों भारतीयों का 25 सितंबर की रात अपहरण किया गया था
Embassy working towards the safe return of four abducted Indians
जांच करते पुलिस कर्मी
Published on: 

जोहानिसबर्ग : इथियोपिया में पिछले महीने अपहृत पंजाब के चार भारतीय नागरिकों को छुड़ाए जाने के बाद भारत उनकी सुरक्षित स्वदेश वापसी की कोशिश कर रहा है। अदीस अबाबा स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, चारों भारतीयों का 25 सितंबर की रात अपहरण किया गया था। इथियोपिया के सुरक्षा अधिकारियों ने एक अक्टूबर को उन्हें सुरक्षित बचा लिया। दूतावास ने बताया कि वह उनकी रिहाई और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में था। दूतावास के अधिकारियों ने 14 अक्टूबर को चारों से मुलाकात की और उन्हें भारतीय भोजन समेत जरूरी सुविधाएं मुहैया कराईं। मिशन ने कहा कि उनकी सुरक्षित भारत वापसी के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यह घटनाक्रम गुजरात के तीन चचेरे भाइयों की रिहाई के कुछ दिन बाद सामने आया है। ये युवक कथित तौर पर अवैध रास्ते से अमेरिका जाने की कोशिश के दौरान इथियोपिया में अपहृत हो गए थे। उनके परिजनों ने आरोप लगाया था कि अपहर्ताओं ने एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने दावा किया कि कोई फिरौती नहीं दी गई। तीनों एक अक्टूबर को भारत लौट आए थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in