ताइवान में आया विनाशक भूकंप,7 लोगों की मौत, 700 से अधिक घायल

ताइवान में आया विनाशक भूकंप,7 लोगों की मौत, 700 से अधिक घायल
Published on: 

ताइवान : ताइवान से आई बड़ी खबर, यहां बुधवार को 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। यह भुकंप इतना भयानक था क‌ि जापान और फिलीपींस तक महसूस क‌िया गया है। ताइवान के फायर डिपार्टमेंट ने बताया क‌ि इस भुकंम में 7 लोगों की मौत हुई है और 700 से ज्यादा लोग घायल हैं। जानकारी के अनुसार यह भूकंप ईस्ट ताइवान के हुलिएन शहर में आया। इसका केंद्र धरती से 34 किलोमीटर नीचे था।  सुबह 5:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भुकंप के बाद कई लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है। बता दें क‌ि ताइवान में 25 साल में आने वाला सबसे तेज तीव्रता वाला भूकंप है। इसके पहले 1999 में 7.6 तीव्रता का भूंकप आया था। तब 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

जापान-फिलीपींस तक सुनामी अलर्ट
बता दें कि जापान से लेकर फिलीपींस तक सुनामी की आशंका जताई गई है। भूकंप के इन झकटों ने पूरे दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों में दहशत फैला दिया। ताइवान में कई इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गई। जापान से लेकर फिलीपींस तक सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। हालाँकि बाद में सुनामी की चेतावनी को रद्द कर दिया गया, लेकिन तब तक हजारों लोगों को समुद्री इलाकों से दूर हटाया जा चुका था। बुधवार की सुबह दक्षिण एशियाई देशों के लिए आफत बनकर आई। इन तीनों देशों में दर्जनों लोगों के हताहत होने की सूचना मिल रही है। ताइवान से जापान के बीच ज्यादा तबाही मची है। भूकंप की वजह से सुनामी का खतरा बढ़ गया था, जिसकी वजह से ताइवान, जापान और फिलीपींस में तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई। इस बीच, ताइवान में इंटरनेट बंद होने से लेकर कई बिल्डिंगों के गिरने की सूचना आ रही है। जापान में भूकंप से कई लोगों के घायल होने की खबर है। इन लोगों को इलाज मिलना मुश्किल हो रहा है। इसकी वजह ये है कि भूकंप की वजह से ज्यादातर सड़कें टूट चुकी हैं और डॉक्टर्स प्रभावित जगहों पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।
बता दें क‌ि इस भूकंप के बाद ताइवान के 91 हजार से ज्यादा घरों में बिजली नहीं है। भूकंप से तारों और पावर प्लांट को नुकसान पहुंचा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in