देव दीपावली: बाजेकदमतल्ला घाट पर 10 हजार दीयों से सजेगा घाट, दिखेगा शानदार नजारा… | Sanmarg

देव दीपावली: बाजेकदमतल्ला घाट पर 10 हजार दीयों से सजेगा घाट, दिखेगा शानदार नजारा…

कोलकाता : कार्तिक पूर्णिमा के दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में देव दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष देव दीपावली 15 नवबंर को मनायी जाएगी। वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर और दशाश्वमेध घाट पर लाखों दीये जलाकर बेहद ही आकर्षक रूप में देव दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। वाराणसी की देव दीपावली का साक्षी बनने के लिए विभिन्न हिस्सों से लोग आते हैं। दशाश्वमेध घाट के तर्ज पर ही इस साल भी कोलकाता के बाजेकदमतल्ला घाट पर देव दीपावली मनाई जाएगी। कोलकाता नगर निगम एवं देवोत्तर जय चंडी ठकुरानी ट्रस्ट की संयुक्त पहल पर देव दीपावली समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दिन बाजेकदमतल्ला घाट पर करीब 10,000 दीये जलाए जाएंगे। केएमसी सूत्रों के अनुसार देव दीपावली के उपल्क्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भी उपस्थित रहने की संभावना है। केएमसी सूत्रों के अनुसार, इस बार कोलकाता में कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली के दिन बाजेकदमतल्ला घाट को दीयों से रोशन किया जाएगा।

 

एलईडी स्क्रीन पर होगा आतिशबाजी का प्रसारण 

तारक सिंह ने बताया कि देव दीपावली से पहले बाजेकदमतल्ला घाट के बाहर एक विशाल एलईडी स्क्रीन लगाया जाएगा। देव दीपावली कार्यक्रम ज्यादा से ज्यादा लोग देख सकें इसके लिए कार्यक्रम को स्कीन पर प्रसारित किया जाएगा। देव दीपावली के बाद भी रोजाना होने वाली गंगा आरती भी एलईडी स्क्रीन पर प्रसारित की जाएगी। एलईडी स्क्रीन को बहुपयोगी बनाने के लिए कोलकाता नगर निगम के विभिन्न परियोजनाएं, शहर के तापमान की जानकारी, हावड़ा और सियालदह रेलवे स्टेशन से रवाना होने वाली ट्रेनों की समय सारणी और एयरपोर्ट के फ्लाइट्स के अरावाइल और डिपार्चर की जानकारी भी प्रदर्शित होगी।

 

लेजर लाइट शो और आतिशबाजी का आयोजन

केएमसी के मेयर परिषद सदस्य तारक सिंहने बताया कि बाजेकदमतल्ला घाट पर गंगा आरती की शुरुआत के बाद यह दूसरा वर्ष है जब देव दीपावली का आयोजन किया जा रहा है। संस्था की ओर से देव दीपावली का आयोजन किया जाएगा। देव दीपावली के अलौकिक आयोजन के लिए घाट परिसर को 10 हजार दीयों से सजाया जाएगा। भक्ति संगीत के लय पर लेजर लाइट शो और भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत गंगा आरती के साथ होगी। बाजेकदमतल्ला घाट पर 2,000 लोगों के बैठने की भी व्यवस्था की जाएगी।

Visited 19 times, 19 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर