Deepinder Goyal: जोमैटो सीईओ ने गुपचुप की दूसरी शादी! | Sanmarg

Deepinder Goyal: जोमैटो सीईओ ने गुपचुप की दूसरी शादी!

नई दिल्ली: ऑनलाइन फूड डिलीवरी फर्म जोमैटो के को-फाउंडर एवं सीईओ दीपिंदर गोयल ने एक मैक्सिकन मॉडल के साथ दूसरी शादी की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल एक महीने पहले मैक्सिकन मॉडल ग्रेसिया मुनोज के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। यह जोड़ा बीते फरवरी महीने में अपने हनीमून से लौटा है। यह गोयल की दूसरी शादी बताई जा रही है, उनकी पहली शादी आईआईटी-दिल्ली में साथ पढ़ने वाली कंचन जोशी के साथ हुई थी। कंचन जोशी वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय में गणित की प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। मूल रूप से मेक्सिको की रहने वाली ग्रेसिया मुनोज अब भारत में रहती हैं। जनवरी महीने में मुनोज ने दिल्ली में कुछ फेमस जगहों की सैर की थी। इस दौरान उन्होंने वहां की तस्वीरें शेयर की थीं।

 

Visited 100 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर