श्रीलंका में डीजल पर तीन महीने की सब्सिडी देने का फैसला

पश्चिम एशिया में जारी तनाव से बढ़ती ईंधन कीमतों के असर को कम करने का प्रयास
Decision to provide a three-month diesel subsidy in Sri Lanka
पेट्रोल पंप
Published on: 

कोलंबो : पश्चिम एशिया में जारी तनाव से बढ़ती ईंधन कीमतों के असर को कम करने के लिए श्रीलंका सरकार ने डीजल पर तीन महीने की खुदरा मूल्य सब्सिडी देने का फैसला किया है। इसका लाभ सार्वजनिक परिवहन के साथ वाणिज्यिक और औद्योगिक क्षेत्रों में इस्तेमाल होने वाले ऑटो डीजल और इंडस्ट्रियल डीजल पर मिलेगा। कैबिनेट प्रवक्ता एवं मंत्री नलिंदा जयतिस्सा ने मंगलवार को बताया कि सरकार का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ने के बावजूद घरेलू ईंधन कीमतों में तेज वृद्धि रोकना है। उन्होंने कहा कि अप्रैल से जून 2026 के दौरान भी सरकार ने बढ़ती वैश्विक पेट्रोलियम कीमतों के असर को कम करने के लिए सब्सिडी दी थी। नई व्यवस्था के तहत अक्टूबर में 15 अरब श्रीलंकाई रुपये, नवंबर में 13.5 अरब रुपये और दिसंबर में 12.5 अरब रुपये तक सब्सिडी दी जाएगी। सरकार के मुताबिक, इस कदम से आम लोगों को राहत मिलेगी और अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण घरेलू डीजल कीमतों में अचानक बढ़ोतरी रोकी जा सकेगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in