एआई को नियंत्रित करें, युद्ध रोकें और जलवायु पर दें ध्यान : गुटेरेस

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने महासभा में अपने अंतिम संबोधन ने जताई चिंता
Control AI, stop wars, and focus on the climate: Guterres
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस महासभा को संबोधन करते हुए
Published on

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने मंगलवार को महासभा में अपने अंतिम संबोधन में विश्व नेताओं से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के जोखिमों को नियंत्रित करने, युद्धों को खत्म करने और जलवायु संकट से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने का आह्वान किया। उन्होंने वैश्विक चुनौतियों से निपटने में नाकाम हो रहे अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में सुधार की भी जरूरत बताई। गुटेरेस का दूसरा पांच वर्षीय कार्यकाल 31 दिसंबर को खत्म होगा। उन्होंने एआई के जोखिमों की निगरानी के लिए वैश्विक व्यवस्था बनाने की अपनी मांग दोहराई। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद एआई क्षेत्र के प्रमुखों को इस तकनीक पर चर्चा के लिए बुलाने की तैयारी कर रही है।न्यूयॉर्क में करीब 130 देशों के नेता जुटे हैं, लेकिन चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग समेत दक्षिण अफ्रीका, भारत और जर्मनी के नेता महासभा की इस बैठक में शामिल नहीं हुए। गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र में बढ़ते गतिरोध पर भी चिंता जताई। करीब एक दशक के कार्यकाल में गुटेरेस ने संघर्षों में मध्यस्थ की भूमिका निभाने और नई तकनीकों के लिए वैश्विक नियम तय करने के मंच के रूप में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका मजबूत करने की कोशिश की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in