नहीं रहे कॉमेडियन नील नंदा | Sanmarg

नहीं रहे कॉमेडियन नील नंदा

नई दिल्ली : कॉमेडिन नील नंदा अब इस दुनिया में नहीं रहे। 32 की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली जिसके बाद उनके फैंस ना सिर्फ निराश हैं बल्कि काफी शॉक्ड भी हैं। महज इतनी सी उम्र में खूब नाम कमाने वाले नील नंदा इतनी जल्दी दुनिया को अलविदा कह देंगे ये किसी ने सोचा भी नहीं था। हैरानी की बात ये है कि नील नंदा का निधन किस वजह से हुआ ये फिलहाल रिवील नहीं किया गया है। नील भारतीय मूल के थे जो लॉस एंजिल्स में रहते थे। बचपन से ही उन्हें कॉमेडी का शौक था और बड़े होने पर उन्होंने उसे ही अपना प्रोफेशन बना लिया। रविवार को नील के मैनेजर ग्रेग वाइस ने बताया कि उन्हें ये बताते हुए काफी दुख हो रहा है 11 साल से उनके क्लाइंट नील नंदा का निधन हो गया है। ग्रेग ने उन्हें महान कॉमेडियन और शानदार इंसान भी बताया। वहीं अब नील के निधन से दुखी कई क्लब और उनके दोस्तों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। उन्हें दुखी मन से याद करते हुए लोग उनकी याद में पोस्ट कर रहे हैं। हर कोई भारी मन ने उन्हें विदाई देता दिखा।

 

Visited 101 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर