शिक्षक दिवस कार्यक्रम में गिरे CM नीतीश कुमार, सुरक्षाकर्मियों ने उठाया, देखें वीडियो

उद्घाटन समारोह में गिर गए CM नीतीश कुमार
उद्घाटन समारोह में गिर गए CM नीतीश कुमार
Published on: 

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर पटना में कार्यक्रम के दौरान फिसल गया। इसके बाद वह गिरने लगे। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाला। वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार मंगलवार (05 सितंबर) को पटना में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनका पैर फिसल गया। पूरी घटना पटना यूनिवर्सिटी की बताई जा रही है। सीएम का पैर फिसलने के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाल लिया। बता दें कि कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी समारोह में शामिल थे।

सुरक्षाकर्मी ने सीएम को संभाला
पटना यूनिवर्सिटी में आज सीनेट हॉल का भी उद्घाटन होना था। वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि मुख्यमंत्री जैसे ही उद्घाटन करने के लिए पहुंचे तभी उनका पैर फिसल गया। इसके बाद उनके पास में खड़े सुरक्षाकर्मी ने उन्हें तुरंत संभाल लिया। इसके बाद नीतीश उठकर खड़े हुए फिर सीनेट हॉल का उद्घाटन किया गया। हालांकि जब यह घटना हुई तो राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी स्टेज पर ही मौजूद थे।

शिक्षकों को किया गया सम्मानित

बता दें कि शिक्षक दिवस के मौके पर आज पटना यूनिवर्सिटी के 35 रिटायर्ड शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा 21 अन्य शिक्षक और कर्मचारी भी सम्मानित किए गए। शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और सीएम नीतीश कुमार दोनों आमंत्रित किए गए थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in