होर्मुज में तीन जहाजों के बारूदी सुरंग से टकराने का दावा

फारस की खाड़ी में कतर के तट के पास एक तेल टैंकर पर दो प्रक्षेपास्त्रों से हमला
Claims that three ships struck sea mines in the Strait of Hormuz
हमले के बाद लगी टैंकर ने उठता धुंआ
Published on: 

दुबई : फारस की खाड़ी में कतर के तट के पास एक तेल टैंकर पर दो प्रक्षेपास्त्रों से हमला किया गया। ब्रिटिश सेना ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संचालन केंद्र (यूकेएमटीओ) के अनुसार, हमला कतर के मदीनत अश शमाल शहर से करीब 92 किलोमीटर उत्तर में हुआ। टैंकर के चालक दल की स्थिति, जहाज को हुए नुकसान और समुद्र में तेल रिसाव की आशंका को लेकर तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है। हमले की जिम्मेदारी भी किसी ने नहीं ली है। इस बीच, ईरान के सरकारी टेलीविजन ने दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में दो तेल टैंकर और एक टोइंग बोट बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गए। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। ईरानी प्रसारण के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने जलडमरूमध्य के हवाई क्षेत्र में दो अमेरिकी ड्रोन को भी कब्जे में लेने का दावा किया है। उधर, दक्षिण कोरिया की सेना ने सोमालिया के पास तैनात अपने समुद्री डकैती रोधी नौसैनिक दस्ते के अभियान क्षेत्र को ओमान के दक्षिणी समुद्री हिस्से तक बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत गश्ती विमान और अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात किए जा सकते हैं। हालांकि, दक्षिण कोरिया ने स्पष्ट किया है कि इसका उद्देश्य ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होना नहीं है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News