सीआईए प्रमुख जॉन रैटक्लिफ की मॉस्को में गुप्त बैठक

अमेरिकी वायुसेना का बोइंग सी-17ए ग्लोबमास्टर-3 परिवहन विमान और अमेरिकी राजनयिक काफिला मॉस्को के एक हवाई अड्डे पर पहुंचा
CIA Chief John Ratcliffe's secret meeting in Moscow
सीआईए के निदेशक जॉन रैटक्लिफ
Published on

मॉस्को : अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक जॉन रैटक्लिफ रूस की राजधानी मॉस्को में एक गुप्त बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सीआईए प्रमुख के पद पर नियुक्ति के बाद यह रैटक्लिफ की मॉस्को की पहली ज्ञात यात्रा है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी वायुसेना का बोइंग सी-17ए ग्लोबमास्टर-3 परिवहन विमान और अमेरिकी राजनयिक काफिला मॉस्को के एक हवाई अड्डे पर पहुंचा। रैटक्लिफ रविवार को वाशिंगटन से अमेरिकी सरकारी विमान के जरिए लातविया की राजधानी रीगा पहुंचे थे। इसके बाद वह वहां से मॉस्को गए। एक्सियोस के अनुसार, अमेरिका ने यूक्रेन को सूचित किया था कि एक वरिष्ठ अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल मॉस्को पहुंचने वाला है। साथ ही, उससे प्रतिनिधिमंडल के रूस से रवाना होने तक अपने हमले रोकने को कहा गया था। रैटक्लिफ का मॉस्को दौरा ऐसे समय हुआ है जब 2022 से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत लंबे समय से ठप है। फरवरी 2026 में अमेरिका की मध्यस्थता में हुई त्रिपक्षीय वार्ता के बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत में खास प्रगति नहीं हुई है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in