Chandrayaan 3: लैंडिंग के बेहद करीब पहुंचा विक्रम लैंडर, चांद की नई तस्वीरें भेजीं

चांद की नई तस्वीर ( सोर्स- ISRO)
चांद की नई तस्वीर ( सोर्स- ISRO)
Published on: 

चंद्रयान-3 ने सोमवार (21 अगस्त) को LHDAC कैमरा से चांद की शानदार तस्वीरें भेजीं हैं।

कोलकाता: दुनिया में चंद्रयान-3 इतिहास रचने से बस थोड़ा सा दूर है। 23 अगस्त को चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चांद पर सफलतापूर्वक उतरेगा। इससे पहले सोमवार (21 अगस्त ) को चांद की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं।

चांद की नई शानदार तस्वीरें
LHDAC कैमरा यानि लैंडर हैज़र्ड डिटेक्शन एंड अवॉइडेंस कैमरा की मदद से चंद्रयान-3 ने चांद की शानदार तस्वीरें भेजीं हैं। दक्षिणी ध्रुव के पास उस जगह की तस्वीरें को खींचा है, जहां लैंडर विक्रम सेफ लैंडिंग करेगा।

इसरो ने ट्वीट कर लिखा
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सोशल मीडिया पर चांद की लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि ये चांद के सुदूर क्षेत्र की तस्वीरें हैं, इसे लैंडर के खतरा जांच और बचाव कैमरे (एलएचडीएसी) से खींचा गया है। स्पेस एप्लीकेशन सेंटर ISRO में विकसित ये कैमरा नीचे उतरने के दौरान सेफ लैंडिंग क्षेत्र का पता लगाने में मदद करेगा।

23 अगस्त को चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भारतीय समयानुसार शाम के 6.04बजे उतरेगा। वहीं, अगर चंद्रयान 3 सफल लैंडिंग करता है तो दुनिया का चौथा देश भारत होगा जो कि चंद्रमा पर पहुंचेगा। बता दें कि रविवार (20 अगस्त) को दूसरा और अंतिम डीबूस्टिंग ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया गया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in