केंद्र सरकार ने बदल दिया देश का नाम! कांग्रेस नेता जयराम रमेश का बड़ा दावा

कांग्रेस नेता जयराम रमेश
कांग्रेस नेता जयराम रमेश
Published on

नई दिल्ली: संसद के विशेष सत्र से पहले राजनीतिक अटकलें तेज हो गई है। एक देश एक चुनाव के बाद देश का नाम बदलने के कयास लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया है कि देश का नाम संविधान से इंडिया हटाकर भारत रख दिया है। उनके इस दावे पर बीजेपी नेताओं की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मंगलवार (05 सितंबर) को ट्वीट कर दावा किया है। उनके ट्वीट के अनुसार जी-20 सम्मेलन के सम्मान में जो डिनर आयोजित किया गया है, उसमें प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा है।

जयराम रमेश ने किया दावा

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि तो ये खबर वाकई सच है। 9 सितंबर को होने वाले जी-20 डिनर के लिए राष्ट्रपति भवन ने जो न्योता भेजा है, उसमें प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा है। संविधान के आर्टिकल 1 को पढ़ें तो उसमें लिखा है कि भारत जो कि इंडिया है एक राज्यों का समूह होगा। अब तो राज्यों के समूह पर भी खतरा है।

असम के सीएम ने भी किया ट्वीट

जयराम रमेश के ट्वीट के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि रिपब्लिक ऑफ भारत, ये खुशी और गर्व का विषय है। हमारा देश अमृतकाल की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है।

हिमंता बिस्वा सरमा के अलावा बीजेपी के कई नेताओं ने भी INDIA नाम हटाने की मांग कर रहे हैं। बीजेपी सांसद हरनाथ यादव ने भी कहा है कि संविधान से इंडिया नाम हटा देना चाहिए। भारत नाम से हमे जो ऊर्जा मिलती है, वो इंडिया नाम से नहीं। भारत नाम हमारे दिल में बसा है। इनके अलावा RSS के प्रमुख मोहन भागवत ने भी ऐसा ही कुछ कहा था। उन्होंने कहा था कि देश का नाम पहले से ही भारत है। इसे इंडिया नहीं कहा जाना चाहिए।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in